पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीएसपी मुख्यालय उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर कुछ देर पहले ही नशे की बड़ी खेप पकड़ी है।
लग्जरी कार से हो रही थी अवैध नशे की तस्करी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में मेडिकल नशा और शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
नेटवर्क खंगालने में लगी पुलिस
थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई की जानी थी, इसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है।
नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर जिले भर में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। DSP उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Post Views: 91



