रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का 18 अप्रैल तक समाधानपूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करें। शिकायतें लंबित रहने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य में जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्परता नहीं बरती जायेगी और शिकायतें लंबित रहेगी उनके विरूद्ध वेतन काटने के साथ ही अर्थदण्ड की भी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिये।
Post Views: 21



