कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक कलेक्ट सभागार में सोमवार नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित होने के कारण टीएल बैठक आज दिनांक 15 अप्रैल को आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नियमित सत्र निर्धारित कर टीकाकरण का कार्य सभी विद्यालयों में किया जाए उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ स्थलों में टीकाकरण का कार्य पूरी सक्रियता के साथ किया जाए हमें इन क्षेत्रों में टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाने की आवश्यकता है।
बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए की गैस पाइपलाइन एवं रोड निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन विस्तार करने हेतु अधिक से अधिक ग्राहकों को पीएनजी सेवा से जोड़ा जाए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी द्वारा हैंडपंप खनन एवं रिपेयर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अप्रैल माह में ही हैंडपंप खनन हेतु सभी प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को पेयजल उपलब्धता के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होने निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाईन में पेयजल से संबंधित दर्ज शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने डीपीसी को निर्देश दिए कि विद्यालयो में शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण करायें। इसी के साथ पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले नौनिहालो की समंग्र आईडी बनाने के साथ ही अन्य आवश्यक दस्तावेज अपडेट करायें। तथा यह सुनिश्चित करे कि कोई बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे। कलेक्टर ने जल संशाधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा सीएसआर मद से निर्मित होने वाली हेचरी के निर्माण की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि संबंधित विभाग हेचरी निर्माण हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र में भूमि के चिन्हांकन प्रक्रिया को पूर्ण कर अवगत करायें। साथ ही मछली के ब्रीड एवं उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ साथ हेचरी में उपयोग किए जाने वाले जल की जॉच पीएचई एवं नगर निगम के माध्यम से कराना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने ब्लड बैक स्थापित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए कि सिविल सर्जन एवं ड्रग इंस्पेक्टर संयुक्त रूप से निर्धारित एसओपी के तहत ब्लड बैक स्थापित किए जाने वाले जगह का स्थल निरीक्षण करें तथा ब्लड बैक के लायसेंस प्रक्रिया के संबंध में जिन भी जरूरी उपकरण की आवश्यकता है उनकी पूर्ति शीघ्र अति शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए कि ब्लड बैक संचालन हेतु टेक्निशियन, स्टाफ नर्स एवं गार्ड के नियुक्त हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। कलेक्टर ने गेहु खरीदी के तैयारियो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रो में आने वाले गेहू के गुणवत्ता जॉच कराने के साथ ही उपर्जन केन्द्रो में सभी व्यवस्थाए चाक चौबंद रखे ताकि किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होने उपखण्ड अधिकरयो को निर्देश दिए कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रो में अवैध गेहु एवं सरसो के आवक रोकने के लिए बनाये गये चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण करे कि सभी चेकपोस्टो में निगरानी रखी जा रही है कि नही। तथा यह सुनिश्चित करे कि उपार्जन केन्द्रो में सिर्फ जिले के पंजीकृत किसानो का ही सरसो एवं गेहु का उपार्जन हो।
कलेक्टर ने ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाईन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुयें एसडीएम देवसर एवं चितरंगी को निर्देश दिए कि रेलवे विभाग के समन्वय बनाकर रेलवे लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण करायें। जनगणना के कार्य में उपयुक्त होने वाले सभी संबंधित एप संचालन की जानकारी चार्ज अधिकारी एवं एसडीएम प्रशिक्षण के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्राप्त करे। कलेक्टर ने डीएमफ मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि संबंधित एजेंसी स्वीकृती कार्यो का समय सीमा में पूर्ण कर सीसी डीएमएफ शाखा में प्रस्तुत करे। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी समय सीमा में शिकायतो का निराकरण कर शिकायतकर्ता के समस्याओ का निराकरण सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए संबंधित विभाग दिए गयें लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करे साथ ही विद्यालय में होने वाले पेयजल सप्लाई के संबंध में पीएचई, जल निगम तथा नगर निगम संयुक्त रूप से पेयजल के शुद्धता की जॉच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर प्रभाशंकर त्रिपाठी,संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान,डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें



