स्वस्थ रीवा, सुरक्षित बेटियां : सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध जिले की एक और महत्वपूर्ण पहल

रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्राओं को ‘सर्वाइकल कैंसर’ जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव का सफल आयोजन किया गया तथा शासकीय कन्या विद्यालय पाडेन टोला में छात्राओं को टीके लगाये गये।

उल्लेखनीय है कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय स्तर पर पहुंचकर छात्राओं और अभिभावकों को इस टीके के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जिले की हर पात्र बालिका को इस सुरक्षा चक्र से जोड़ने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य में समर्पित सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, फ्रंटलाइन वर्कर्स और विद्यालय परिवार के साथ मिलकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का कार्य जारी है। विद्यालय में सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी के निर्देशन में नोडल अधिकारी बी.के. गौतम, डॉ. सुनील अवस्थी, डॉ नीलम शुक्ला, तुलसी कुंडवानी एवं आरती द्विवेदी का सहयोग रहा।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now