जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को संकल्प से समाधान अभियान के लंबित आवेदन पत्रों का अति शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया गया। इस अवधि में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर आमजनों के आवेदन पत्र लिए गए और उनका निराकरण किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें
Post Views: 58



