बड़ी ख़बर : चीफ इंजीनियर ने पीएचई के उपयंत्री को किया निलंबित

मऊगंज। जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नलजल योजना से मऊगंज जिले के ग्राम खटखरी में निर्माणाधीन टंकी 27 मार्च को ध्वस्त हो गई। टंकी निर्माण में लापरवाही बरतने तथा गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर चीफ इंजीनियर पीएचई संजय कुमार अधवान ने उपयंत्री एपी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश दिए हैं। श्री तिवारी वर्तमान में सहायक यंत्री त्योंथर डिवीजन के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय अधीक्षण यंत्री कार्यालय रीवा निर्धारित किया गया है। श्री तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ख़बरों के मुताबिक मऊगंज में जल जीवन मिशन के तहत हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बीते  शनिवार को सुबह खटखरी गांव में करीब 75 लाख रुपये की लागत से बनी 75000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी अपनी पहली ही टेस्टिंग के दौरान ताश के पत्तों की तरह ढह कर जमींदोज हो गई। गनीमत रही कि टंकी रिहायशी इलाके से थोड़ी दूर थी, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now