पुस्तक मेले में प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करायें – कलेक्टर

रीवा। विद्यार्थियों को नई कक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक पुस्तकें तथा अन्य सामग्री एक ही स्थान पर प्रतिस्पर्धी मूल्य में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 एवं 23 मार्च को कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ में क्रय किये जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कापी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर सुलभ कराने के लिए प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि पुस्तक मेले का व्यवस्थित आयोजन करायें जिससे अभिभावक व विद्यार्थी सुगमता से पुस्तकें एवं अन्य सामग्री खरीद सकें। सभी पुस्तक विक्रेता अपने स्टाल लगायें तथा पुस्तक में 10 प्रतिशत तथा स्टेशनरी में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दें ताकि विद्यार्थी पुस्तके व अन्य सामग्री ले सकें। पुस्तक मेले के लिए पुस्तक मेला संचालन समिति, स्थानीय व्यवस्था समिति, व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन व लाइजनिंग की समिति के साथ ही व्यव समिति का गठन किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now