लोगों को ठगने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा नये – नये तरकीब नये – नये पैंतरे आजमाने की खबर सोशल मीडिया अक्सर देखने को मिलती रहती है। ऐसा ही कुछ मऊगंज जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में सुनने को मिला। जानकारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत को मऊगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुए टीम को निर्देशित किया गया और उक्त आरोपी को धर दबोचा गया।
बताया गया कि लगातार ठगी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर मऊगंज पुलिस अधीक्षक मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त मामले पर टीम को निर्देशित किया गया जिसके बाद मऊगंज पुलिस टीम ने शातिर अपराधी मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो अपनी बातों के जाल में फंसाकर मासूम बुजुर्गों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करता था। पकड़े गए आरोपी का तरीका ऐसा था कि सामने वाला कुछ कह नहीं पता था। आरोपी कभी रिश्तेदार बनकर ठगी करता तो बैंकों के बाहर रेकी कर बुजुर्गों को निशाना बनाता। आरोपी खुद को उनका फुफा, मामा या ताऊ बताकर विश्वास जीत लेता और फिर अपने योजना को अंजाम देता।
इतना ही नहीं कभी – कभी लिफ्ट देने का झांसा देकर पैदल जा रहे बुजुर्गों को यह कहकर गाड़ी में बैठा लेता कि “मैं भी आपके गांव की तरफ जा रहा हूँ या आपके घर तरफ ही जा रहा हूँ” और मौका मिलते ही रास्ते में जेब काटकर उतार देता। कभी चाय का बहाना बना “चलिए चाय पीते हैं” कहकर वाहन में बैठाता और मौका पाकर पैसे चोरी कर लेता। ऐसे ही और भी तरकीबे निकाल लोगों की गाढ़ी कमाई हजम कर चम्पत हो जाता।
फ़िलहाल मऊगंज पुलिस द्वारा जनता से अपील कि गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और सावधानी बरतें।
Views: 226






