त्योंथर ख़बर : देर रात घर में अचानक लगी आग, गृहस्थी खेती आदि समान जल कर ख़ाक, अपनों पर है सक

अचानक से लगी आग में बिंदबासिनी पाण्डेय लगभग बर्बाद हो गए। उन्होंने बताया कि इस आग ने उनका ट्रैक्टर, बाइक, रूपया, आदि के साथ – साथ एक बेजुबान पड़िया भी ख़ाक कर दिया।

मामला रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सोहागी थाना अंतर्गत सोनौरी चौकी का है जहाँ बिंदबासिनी पाण्डेय पिता रामप्रकाश पाण्डेय, उम्र 65 वर्ष द्वारा शिकायत कर यह बताया गया कि 10 फ़रवरी 2026 की बीती रात उनके मड़ई में अचानक से आग लग गई, इस दौरान पीड़ित पास में ही चारपाई पर सो रहे थे। मड़ई में लगी आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और आँखों के सामने ही उनका ट्रैक्टर, दो पहिया गाड़ी, सायकिल, पंखा, नगद रूपए, आदि गृहस्थी के सामान के साथ – साथ बेजुबान भैसं की पड़िया भी जलकर खाक हो गई। यह एक गंभीर मामला है जहाँ पीड़ित ने आगजनी को दुर्घटना मानने से इनकार किया है। पीड़ित ने अपने ही परिवार के किसी सदस्य पर आग लगाने का संदेह जताया है, जो पारिवारिक विवाद या किसी अन्य गंभीर कारण की ओर इशारा करता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now