चाकघाट। गौरा रोड बाज़ार में स्थित सराफा व्यापारी की दुकान शंकर ज्वेलर्स के यहाँ सतना जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने अचानक छापेमारी की, जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक कर चोरी की आशंका के चलते जीएसटी विभाग द्वारा सराफा व्यापारी के छापामार कार्यवाही की गई है। इस दौरान जीएसटी विभाग की टीम ने व्यापारी के दस्तावेजों, बिल-बुक और स्टॉक जाँच के साथ – साथ उनके अन्य ठिकानों पर भी जाँच शुरू कर दी है। इस दौरान जैसे ही खबर बहार आई कई दुकान बंद पाई गई। जीएसटी विभाग की कार्यवाही से स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है। जीएसटी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो उक्त व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।
Post Views: 227




