कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया। डिप्टी कलेक्टर एस.के. बेक ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में करारी बस्ती के निवासियों के अवरूद्ध मार्ग को प्रारंभ करने का आवेदन दिया जिस पर एसडीएम मनगवां को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। चाकघाट निवासी रामकृपाल मिश्रा के रास्ते से अतिक्रमण हटाने का आवेदन पर तहसीलदार त्योंथर को, लोही निवासी चन्द्रवती ओझा के नहर से मिट्टी कटने पर फसल क्षतिग्रस्त होने पर सहायता राशि प्रदान करने के आवेदन पर तहसीलदार गुढ़ को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसी प्रकार राम निवास पटेल नौढ़िया के खसरा सुधार के आवेदन एवं लालमणि तिवारी लोही के मुआवजा राशि प्रदान करने के आवेदन को संबंधित एसडीएम को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई में मीनू मिश्रा निवासी कस्तरा के साइकिल प्रदान करने के आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को, रामकिशोर आदिवासी बराकोठार के रास्ता निर्माण के आवेदन को सीईओ जनपद रीवा को, मनोज कुमार सिंह निवासी खम्हरिया के ग्रामीण विकास कार्यों की जांच के आवेदन को सीईओ जवा को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। जबकि करहिया नंबर एक निवासी ललित साकेत के बिजली बिल सुधार के आवेदन पर एमपीईबी को, नौबस्ता निवासी मनधीर प्रसाद पाण्डेय के प्रधानमंत्री आवास की राशि प्रदाय किये जाने के आवेदन को सीईओ जनपद त्योंथर को, कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दादर निवासी रिंकी कोरी के अन्र्तजातीय विभाग की प्रोत्साहन राशि दिलाये जाने के आवेदन पर जिला संयोजक जनजातीय कार्य को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।




