पुलिस गृह निर्माण समिति की सदस्यता सूची पर आपत्ति 12 सितम्बर तक

मध्यप्रदेश पुलिस गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित नवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के संचालक मण्डल के सदस्यों का निर्वाचन किया जा रहा है। इस संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विकास माठे ने बताया कि समिति के संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन और विशेष साधारण सम्मिलन के लिए समिति की सदस्यता सूची तैयार की गई है। इस सूची का प्रकाशन समिति के कार्यालय के नोटिस बोर्ड, सहायक पंजीयक सहकारी समिति कार्यालय रीवा तथा विकासखण्ड कार्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रीवा शाखा के सूचना पटल पर कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 12 सितम्बर तक समिति कार्यालय अथवा उपायुक्त सहकारिता में दर्ज की जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 13 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से समिति कार्यालय में किया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के समय भी आपत्ति दर्ज करने वाले व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now