श्रम एवं रोजगार मंत्रालय संगठित व असंगठित क्षेत्रों के साथ-साथ सभी श्रेणियों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी वितरण के लिए एक डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
शासन द्वारा गिग/प्लेटफार्म वर्कस जैसे जोमेटो, स्विगी, ईंट श्योर, फूड पांडा, अमेजोन, फ्लिपकार्ट, बिग बॉस्केट, ग्रोफर, जेप्टों, ब्लिंकिट, बेस्ट प्राइस, मेट्रो, डी-मार्ट, ओला, उबर, जुगनू, रेपिडो आदि में कार्य करने वाले ऐसे कर्मचारियों को इस श्रेणी के श्रमिकों को संबल योजना से जोड़ा गया है। केंद्रीय बजट 2025-26 में गिग/प्लेटफार्म वर्कस को कवर करने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा और पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि गिग / प्लेटफार्म वर्कस के ई-श्रम पोर्टल तथा संबल पोर्टल पर पंजीयन के लिए 5 सितम्बर तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। पंजीयन ऑनलाइन लिंक https://register-eshram-gov-in/#/user/self के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते है।




