रोजगार मेले में 177 युवाओं को मिला रोजगार

युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सतपुड़ा आईटीआई मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। मेले में शामिल 9 कंपनियों ने 177 युवाओं का चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में वीजन इंडिया सर्विसेस ने 18, मेसर्स गोदरेज एण्ड बॉयस कंपनी गुजरात ने 55, याजाकी इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद ने 5, एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन कांचीपुरम ने 3, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर ने 32, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. ने 20, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा ने 11, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा ने 21, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक महाराष्ट्र ने 12 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now