रीवा में मनाया गया आम महोत्सव – मैगों वैन को दिखाई गयी हरी झण्डी

रीवा संभाग में परंपरागत रूप से आम की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। संभाग के सभी जिलों में स्थानीय देशी किस्म के आमों के साथ-साथ उन्नत किस्म के आमों की खेती की जा रही है। रीवा के सुंदरजा आम को अपने विशिष्ट गुणों के लिए 2023 में जीआई टैग मिला है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने रीवा में कृषि महाविद्यालय परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया। इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने किया। डीन श्री त्रिपाठी ने उन्नति किस्म के आमों के विपणन के लिए मैगों वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम श्री एस. के. जेना, एलडीएम जगमोहन, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। नाबार्ड द्वारा समर्थित एक एफपीओ गोफार्म फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन इन पांच दिनों में आम की मार्केटिंग करेगा। यह एफपीओ सुंदरजा आमों की जीआई-टैगिंग में शामिल था। यह किसानों से सुंदरजा आमों की खरीद करेगा और किसानों को बेहतर पारिश्रमिक दिलाने के प्रयास करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now