मजदूरों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा पंजीकृत बीड़ी मजदूरों तथा खदान मजदूरों के बच्चों को शिक्षा सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दो जून से प्रारंभ हो गई है। प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त 2025 तक आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। दर्ज आवेदनों में से प्री मैट्रिक विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन 15 सितम्बर तथा पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन 15 नवम्बर तक किया जाएगा। इन सभी आवेदन पत्रों के दूसरे चरण का सत्यापन के लिए प्री मैट्रिक आवेदनों में 30 सितम्बर एवं पोस्ट मैट्रिक आवेदनों में 30 नवम्बर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

इस संबंध में उप कल्याण आयुक्त श्रम कल्याण संगठन जबलपुर ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि से पहले नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर आवेदन दर्ज करना है। यदि कोई बीड़ी एवं खदान श्रमिक के बच्चे अल्पसंख्यक श्रेणी अथवा अन्य किसी विभाग से उच्चतम छात्रवृत्ति पाने की पात्रता रखते हैं तो वे उसी श्रेणी की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें। उन्हें केवल एक श्रेणी की ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए पहली बार आवेदन करने पर पोर्टल में पंजीयन कराकर 14 अंकों का ओटीआर नम्बर प्राप्त करना होगा। इसे दर्ज करके पोर्टल में पंजीयन होगा। पंजीयन होने के बाद विद्यार्थी द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर ओटीआर नम्बर प्राप्त होगा। इसका मोबाइल फोन में आधार, फेसआरडी एप एवं एनएसपी ओटीआर एप को मोबाइल फोन में इंस्टाल करना होगा। इनके माध्यम से अथवा एमपी ऑनलाइन सेंटर तथा कामन सर्विस सेंटर से ई केवाईसी की प्रक्रिया कराने के बाद आवेदन पत्र दर्ज होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थी जिस शिक्षण संस्थान में पढ़ रहा है उसके द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद विद्यार्थी को उसके द्वारा दर्ज बैंक खाता संख्या में छात्रृत्ति की राशि प्राप्त होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now