बड़ी खबर : पुलिस ने जप्त की अवैध रूप से भण्डारित 600 बोरी डीएपी तथा 400 बैग जिप्सम खाद

खाद के अवैध भण्डारण और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि गत दिवस थाना प्रभारी चोरहटा द्वारा वाहनों की जाँच के दौरान चोरहटा के पास ट्रक में अवैध रूप से परिवहन की जा रही खाद की बोरियाँ पकड़ी गईं। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर अवैध खाद से भरा ट्रक जप्त कर चोरहटा थाने में खड़ा कराया गया है। आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक ड्राइवर से मिली सूचना के आधार पर इटौरा बाईपास में कृषि और पुलिस विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान विकास गुप्ता ट्रेडर्स दुकान से अवैध रूप से भण्डारित 600 बोरी डीएपी खाद तथा 400 बैग जिप्सम जप्त किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सेमरिया में मनु ट्रेडर्स दुकान की भी जाँच की। दुकान में भी खाद का अवैध भण्डारण पाया गया। दुकान संचालक के चोरहटा स्थित गोदाम की भी जाँच की गई। इसमें भी अवैध रूप से भण्डारित खाद को जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सीएसपी रीवा, थाना प्रभारी चोरहटा, कृषि विभाग के निरीक्षक बीपी सिंह तथा सुरक्षा बल द्वारा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now