संभागीय टीमों द्वारा की जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान की मॉनीटरिंग

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के निरीक्षण और समन्वय के लिए 6 टीमें तैनात की हैं। इनमें संभागीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन टीमों द्वारा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करके जल संरक्षण कार्यों की मानीटरिंग की जा रही है। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त डॉ दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के दल द्वारा त्योंथर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घटेहा में अमृत सरोवर निर्माण का निरीक्षण किया गया। रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड की ग्राम पंचायत महसुआ में दल के अधिकारियों ने किसान तेज बहादुर के खेत में बनाए जा रहे खेत तालाब का जायजा लिया। विकासखण्ड जवा में ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सुंदरिया आदिवासी की भूमि पर बनाए जा रहे खेत तालाब का निरीक्षण किया गया। संभागीय दल ने रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रामनई में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महादेव तालाब के गहरीकरण और मेड़ विस्तार के कार्यों का अवलोकन किया।

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि संभागीय दल के सदस्यों संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी, एसई एमपीईबी प्रभा पाण्डेय ने सीधी जिले के ग्राम बीछी पटेर और हर्दी का भ्रमण करके जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से संवाद करके उन्हें जल संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, संभागीय आयुष अधिकारी ने रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड के तीन गांवों में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा आरपी सिंह ने सतना जिले के ग्राम बहेरिया और रूहिया में जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ नलजल योजना से बनाई जा रही पानी की टंकी और आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इसी तरह अलग-अलग दलों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now