रीवा संभाग में अब तक समर्थन मूल्य पर 145430.96 टन हुई गेंहू की खरीद

रीवा संभाग के सभी जिलों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक संभाग में बनाए गए 330 खरीदी केन्द्रों में 20299 किसानों से 145430.96 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन हुआ है। इसके लिए किसानों को 37812 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि को किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा रहा है। अब तक रीवा जिले में 78 खरीदी केन्द्रों में 5364 किसानों से 30459.52 टन तथा सतना जिले में 94 खरीदी केन्द्रों में 11337 किसानों से 92574.06 टन गेंहू की खरीद की गई है। सीधी जिले में 43 खरीदी केन्द्रों में 247 किसानों से 835.83 टन तथा सिंगरौली जिले में 38 खरीदी केन्द्रों में 379 किसानों से 1225 टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। मऊगंज जिले में 26 खरीदी केन्द्रों में 260 किसानों से 1083.4 टन एवं मैहर जिले में 41 खरीदी केन्द्रों में 2712 किसानों से 19253.15 टन गेंहू खरीदा गया है। सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्रों में गेंहू दे रहे हैं। उपार्जित गेंहू में से अब तक 79044.20 टन गेंहू का खरीदी केन्द्रों से परिवहन करके गोदामों में सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now