त्योंथर, रीवा। बाल दिवस के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद फौज युवा संगठन पुरवा त्योंथर द्वारा बच्चों को पठन पाठन कि सामग्री वितरण की गई।

चंद्र शेखर आजाद फौज युवा संगठन त्योंथर रीवा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में पूर्व से चलाए गए “आओ मिलकर सीखे अभियान” के तहत चल रही कक्षा जो गरीब असहाय बच्चों को संगठन द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। जिसके तहत कल 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बच्चों के पास जाकर उनको प्रथम प्रधान मंत्री एवं बच्चों के चाचा नेहरू के बारे में बताया तथा बच्चों को पढ़ने वाली सामग्री वितरण किया। इस दौरान संगठन अध्यक्ष आजाद अनिकेत, प्रभारी सचिव अभिषेक तिवारी, प्रकृति चंद्र गुप्ता, मंत्री राजू केसरवानी सक्रिय सदस्य अशोक गुप्ता, आकाश सिंह सक्रिय सदस्य सुनील आदिवासी, अभिषेक शुक्ला, उदित तिवारी, लवकुश गुप्ता, शुभम केसरी सहित मंझिग्वा गांव मे मोहल्ले के अभिभावक उपस्थित रहे।
संवाददाता – ब्रह्मानंद त्रिपाठी बहरैचा




