मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा और मैहर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 6 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा और मैहर आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.40 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.35 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मैहर में माँ शारदा के दर्शन तथा पूजा-अर्चना करने के बाद बंधा मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे मैहर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 3.40 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से 3.45 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now