पिता की कूप में गिरने से मृत्यु, नाबालिग बेटा माँ – चाची संग पहुंचा कलेक्टर से मिलने

कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला अपने आफीस में प्रति दिन की तरह आज भी कार्यालयीन कार्य को सम्पादित कर रहे थे। इसी दौरान 12 वर्षीय बालक अभय राणा अपनी मॉ और चाची के साथ कलेक्टर से मिलने आया। कलेक्टर ने बालक का हौसला बड़ाते हुयें आने का कारण पूछा। बालक अभय राणा ने कहा कि मेरे पिता कुलवीर राणा की 11 फरवरी को कूप में गिरने से मृत्यु हो गई थी। हम कचनी बेलौहा टोला के निवासी है मै अपने माता पिता का एकलौता वारिस हू। आर्थिक सहायता के लिए आप के पास आया हू।

12 वर्षीय बालक अपनी मॉ और चाची के साथ आया कलेक्टर से मिलने

जिस पर कलेक्टर ने 12 वर्षीय बालक अभय राणा के साथ आई उसकी मॉ तथा चाची से बातचीत की एवं सात्वना दिया कि शासन प्रशासन आपके साथ है आप लोगो को हर संभव सहायता दी जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि बालक के पढ़ाई में कोई बाधा नही आयेंगी उन्हे अश्वस्त किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बेटे राणा से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो तुम्हारे पढ़ाई का खर्च शासन प्रशासन देगा। वही तत्कालीन सहायता के रूप में 10 हजार का चेक प्रदान किया गया। एवं पात्रता अनुसार 7 दिवस के अंदर अन्य सहायता राशि प्रदाय करने हेतु एसडीएम सिंगरौली को तथा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम आयुक्त को आदेशित किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now