उपार्जन केन्द्रों का अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है निरीक्षण

जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सुव्यवस्थित खरीदी की मानीटरिंग के लिये जिले के समस्त अनुभाग के एसडीएम व संबंधित अधिकारी खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे है। उपार्जित की गयी धान का परिवहन भी किया जा रहा है।

एसडीएम त्योंथर संजय जैन ने अनुभाग अन्तर्गत संचालित खरीदी केन्द्र लौरीगढ़, ढ़खरा, रायपुर क्रमांक एक एवं दो तथा सोनौरी का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने तुलाई, स्लॉट की उपलब्धता सहित किसानों को सुविधा के लिये पानी, छाया, अलाव, प्रकाश व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now