अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का उद्धरण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए आयुष्मान भारत योजना में सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों को बिना आय की बाध्यता के शामिल किया है। यह कदम उनके प्रति कृतज्ञता और आदर को प्रकट करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा है कि शरीर, मन, आत्मा और बुद्धि का सुख ही संपूर्ण विकास की परिभाषा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। अधोसंरचना का तेज गति से विकास इस दृष्टिकोण को और सशक्त कर रहा है। धर्म हमें नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है, और ये मूल्य ही विकास को सही मायने और दिशा प्रदान करते हैं। हमारे समाज को संस्कार, संस्कृति, और परंपरा की ओर पुनः ले जाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now