शासन के निर्देशों के अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस क्रम में रीवा नगर निगम क्षेत्र में सिविल लाइन के अटल पार्क में 24 नवम्बर को शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति अपने आधार कार्ड, मोबाइल फोन तथा समग्र आईडी के साथ उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। यह शिविर प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। डॉ अमित तिवारी तथा डॉ अभिजीत देशमुख ने 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों से शिविर से लाभ उठाने की अपील की है।
रीवा में संजीवनी क्लीनिक हास्पिटल एवं ऑनलाइन सेन्टर में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। इस कार्य में गति लाने के लिए सार्वजनिक स्थान में निःशुल्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएचओ ने सभी आमजनों से अपील की है कि स्वस्थ प्राण वायु के साथ स्वास्थ्य का बीमा भी लेकर घर जाएं। इसके साथ ही 24 नवम्बर को रीवा जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी क्षेत्र के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और संजीवनी क्लीनिक में 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वृद्धजनों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है।




