रीवा संभाग के सभी जिलों में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया गया। अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके बी-1 का वाचन किया गया। अभियान के दौरान लगातार शिविरों का आयोजन राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की गई। अभियान के दौरान राजस्व अधिकारियों ने कुल दो लाख 22 हजार 206 प्रकरणों का निराकरण किया जो संभाग के सभी जिलों में सर्वाधिक है।
राजस्व महाअभियान-2 में रीवा जिले में नक्शा तरमीम के 210702 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी अवधि में आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज 7335 नए राजस्व प्रकरणों का भी नियमित सुनवाई करके निराकरण किया गया। अभियान के दौरान नामांतरण के 2746, जमीन के बंटवारे के 851 तथा खसरे में सुधार के 572 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। अभियान के दौरान विशेष प्रयास करके प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदनों में ई केवाईसी दर्ज कराई गई तथा आधार सीडिंग की गई। अभियान के दौरान 149826 प्रकरणों में ई केवाईसी दर्ज कराई गई। जिसके कारण किसानों को किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना का लाभ मिला।




