एमएसएमई और स्टार्टअप में निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों ने युवा पीढ़ी को सेक्टर सत्र के माध्यम से कराया अवगत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा एमएसएमई और स्टार्टअप में निवेश के अवसरों पर एक महत्वपूर्ण सेक्टोरल सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में, एमएसएमई और स्टार्टअप में निवेश के अवसरों पर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, आईएएस, सचिव सह आयुक्त, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। प्रो. डॉ. अतुल पांडे, प्रोफेसर और डीन, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा ,डॉ. संदीश कुमार जैन, प्रिंसिपल डायरेक्टर और हेड, सीआईपीईटी, भोपाल,श्री राजीव खन्ना, प्रबंध निदेशक, खन्ना पॉलीवीव प्रा. लि. रीवा, डॉ. मोनी थॉमस, निदेशक और सीईओ, जवाहर रफ्तार-एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर जबलपुर,श्री कमर जावेद, महाप्रबंधक नाबार्ड भोपाल पैनल में प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस सत्र में विशेषज्ञ द्वारा बताया गया की एमएसएमई अधीनस्थ कंपनियों के रूप में बड़ी कंपनियां को बढ़ावा देने में बहुत बड़ा योगदान निभाती है चाहे वो व्यापार सेवा या विनिर्माण से संबंधित हो। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने औद्योगिक आकांक्षियों को उद्योग खोलने के लिए वित्त प्रबंधन,मानव पूंजी प्रबंधन, कौशल प्रबंधन के साथ-साथ उपलब्ध मार्केट से लाभ उठाने के सुझाव दिए। सत्र में यह भी बताया गया कि आकांक्षी कैसे अपने उद्योग के लिए सरकार की मूलभूत सुविधाओं का फायदा ले सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now