रामपुर पुलिस ने पकड़े हाईवे के लुटेरे समेत गैंग के 7 सदस्य, राह चलते लोगों से करते थे लूटपाट

सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने सड़क चलते लोगों के साथ राहजनी-लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग से 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। हाईवे के लुटेरों के कब्जे से बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने सतना-रीवा नेशनल हाईवे पर वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को शनिवार को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में नीरज मिश्रा उर्फ महाराज पिता परदेशी मिश्रा (35) निवासी भदवा थाना ताला जिला मैहर, राजेन्द्र केवट उर्फ ठोकिया पिता लल्लू केवट (25) निवासी ग्राम झिन्ना थाना ताला जिला मैहर, आकाश सैनी उर्फ गोविन्द प्रसाद सैनी पिता स्व. मोतीलाल सैनी (26) निवासी ग्राम झिन्ना थाना ताला जिला मैहर, शनि केवट पिता रामसुंदर केवट (24) निवासी ग्राम झिन्ना थाना ताला जिला मैहर, सूरज केवट उर्फ पंडित पिता चन्द्रबली केवट (20) निवासी ग्राम झिन्ना थाना ताला जिला मैहर एवं शुभम सिंह उर्फ छोटू पिता शिवेन्द्र सिंह (26) निवासी पड़िया थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना शामिल हैं। इसके अलावा मैहर के ताला थानान्तर्गत ग्राम झिन्ना का एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हाईवे पर लोगों के साथ लूटपाट तथा वाहनों से रुपयों तथा कीमती सामान के बैग चोरी होने की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी बीच खबर मिली कि बाइक सवार कुछ लोग संदिग्ध अवस्था मे कस्बे में घूम रहे हैं। पुलिस ने कस्बे में तलाश की तो स्टेट बैंक के पास 5 बाइकों पर सवार 7 लोग दिखाई पड़े। घेराबंदी कर उन्हें जांच और पूछताछ के दायरे में लिया गया तो पता चला कि ये ही हाईवे के लुटेरे हैं। उन्होंने रामपुर में 4 वारदातों के अलावा गोरसरी पहाड़ में हुई लूट की घटना को अंजाम देना कबूल भी किया। गोरसरी की घटना की तस्दीक रामपुर पुलिस ने अमरपाटन पुलिस से की और नाबालिग समेत सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5 बाइकें, मोबाइल फोन और ढाई हजार नगदी जब्त हुई है। आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now