शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें – कमिश्नर

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिलों के आबकारी अधिकारी शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें। इसके लिए सभी जिलों में अभियान चलाएं। निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब की बिक्री करने वालों पर भी कार्यवाही करें। शराब दुकानों से हर महीने प्राप्त होने वाले राजस्व को समय पर जमा कराएं। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त आबकारी आलोक खरे ने बताया कि पूरे संभाग में देशी मदिरा, विदेशी मदिरा तथा बीयर अब कंपोजिट दुकानों में एक साथ बिक्री की जा रही है। इस वर्ष एक अप्रैल से 30 अगस्त तक निर्धारित 404.56 करोड़ के लक्ष्य के विरूद्ध 445 करोड़ रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। सतना जिले में विभिन्न कारणों से लक्ष्य से कुछ कम आय हुई है। वर्ष के अंत तक सभी जिलों में लक्ष्य से अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। अब तक संभाग में मदिरा की बिक्री में अनियमितता से संबंधित 1894 प्रकरण तैयार कर 14 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गत वर्षों के लंबित राजस्व की वसूली के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सहायक आयुक्त अनिल जैन तथा सभी जिलों के आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

त्यौहारों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करें – कमिश्नर

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now