कलेक्टर ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिया नोटिस

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों के समय सीमा से बाहृ होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने सीएमओ सेमरिया एवं सीएमओ त्योंथर को विवाह पंजीयन के प्रकरण के निराकरण में विलंब करने तथा सीएमओ बैकुण्ठपुर संतोष सिंह को नवीन नल कलेक्शन प्रदाय किये जाने के प्रकरण में विलंब करने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने तीन दिवस में कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं। नियत समय पर स्पष्टीकरण न देने पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now