जिले में अब तक 401.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रीवा जिले में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी है। लगभग सभी तहसीलों में वर्षा हो रही है। जिले में 24 अगस्त को 14.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 50 मिलीमीटर वर्षा मनगवां में तथा 38 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक कुल 401.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 438.5 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 259.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 722 मिलीमीटर, सिरमौर में 424.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 213.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 301.2 मिलीमीटर, मनगवां में 592 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 262 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 516.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 115 मिलीमीटर कम वर्षा हुई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now