त्यौंथर खबर : मुसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी तो पार्षद खुद ही नाली में कूद करने लगे सफाई

क्षेत्र में मानसून रुक रुकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। साथ ही किसानों को धन के लिए अमृत रूपी जल भी बर्षा रहा है। हालाँकि बीते कल में सुबह जो मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया वो कई क्षेत्रों में लोगों पर भारी भी पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद त्यौंथर के वार्ड क्रमांक 07 में भी मानसून के रौद्र रूप का कहर देखने को मिला। यहाँ कई घरों में बरसात की वजह जल भराव हो गया। जिसकी सूचना नगर परिषद् त्यौंथर अध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षद विद्यासागर शुक्ल लाला को दी गई। जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण के बाद उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर जेसीबी मशीन बुलाकर राहत कार्य चालू कराया गयाl

राहत कार्य के दौरान एक वायरल वीडियो में अध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षद विद्यासागर शुक्ल लाला स्वयं भी नाले में घुसकर सफाई करने लगे। शायद रीवा जिले में पार्षद जी दूसरे व्यक्ति के रूप में उभर के सामने आएंगे क्यूंकि पहले में तो सांसद रीवा जी काबिज हैं। बताया जा रहा है की नाले में डाली गई बोगी चोक थी जिस पर एक व्यक्ति द्वारा सफाई की जा रही थी लेकिन उसे अकेले देख स्वयं अध्यक्ष प्रतिनिधि ही नाले में कूद कर सफाई करने लगे। अब ऐसे में सवाल है कि अगर जनप्रतिनिधि शौचालय या नाले कि सफाई कर सकता है तो जनता हाँथ पर हाँथ धरे क्या कर रही है ?

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now