आजादी का 78वां जश्न : कमांडो सेना प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कमांडो अरुण गौतम जी द्वारा क्षेत्रवासियों को शुभकामना सन्देश

15 अगस्त 2024 को भारत 78वां आजादी का जश्न मनाया गया। 14 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नहरू ने तब के संसद भवन से भारत के आज़ाद हो जाने की घोषणा की. ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का भाषण देकर नेहरू ने आज़ादी के बाद के नए भारत का जिक्र किया। हर ओर खुशी की लहर थी. पूरा हिंदुस्तान इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने संसद भवन पहुंचा था। वो पहली बार था जब भारत की आज़ादी का जश्न मनाया गया. नेहरू ने उस रात जो भाषण दिया वो आज भी 20वीं सदी का सबसे महान भाषण माना जाता है।

कमांडो सेना प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कमांडो अरुण गौतम जी द्वारा बताया गया कि कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत ने राज किया। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की जिंदगी जी रहे थे। हालांकि भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए क्रांति और आंदोलन किए, जिससे हार मानकर अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। लाल किले से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराकर पहला स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। तब से अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे ही हमें आगे भी आने वाली समस्याओं से लड़ना होगा, जो भ्र्ष्टाचार जो तानाशाही चल रहा उसके खिलाफ आवाज उठानी होगा। यह आपका संवैधानिक अधिकार है। देश आपका है योजनायें आपकी हैं और आवाज भी आपको ही उठाना पड़ेगा। आइये मिलकर बेहतर कल के लिए संघर्ष करें। जय हिन्द जय भारत

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now