आजादी का 78वां जश्न : सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चाकघाट द्वारा क्षेत्रवासियों को शुभकामना सन्देश

भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 1947 में इसी दिन भारत को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन का भारतीय इतिहास में एक उल्लेखनीय स्थान है क्योंकि इस दिन भारतीय संविधान सभा को यूनाइटेड किंगडम की संसद द्वारा विधायी संप्रभुता प्रदान की गई थी। इस दिन शैक्षिक संस्‍थानों/ विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, खेल परिसरों, स्‍काउट शिविरों आदि पर भारतीय ध्‍वज तिरंगा (राष्‍ट्रीय झंडा) फहराया जाता है। राष्ट्रगीत का गान और स्वतंत्रता संग्राम के सभी महानायको, महापुरुषों, शहीदों के प्रति श्रद्धापूर्वक मस्तक झुकाकर श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहु‍ति देकर हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने और सांस लेने की आजादी दी। लड्डू – मिठाइयां बांटकर इस दिन को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चाकघाट के संचालक श्री बेबी पुलन जी द्वारा बताया गया की भारत में स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 1857 के विद्रोह से हुई थी लेकिन इसके बाद कई आंदोलनों ने आकार लिया। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और कई अन्य नेताओं ने अपने – अपने तरीके से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली। इस दिन सुबह 12 बजे भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश राज का अंत हो गया। जिसके बाद से आज तक इस दिन को हर्षोउल्लाष के साथ मनाया जाता है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now