कटे-फटे होठ का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन – जाँच के लिए शिविर 12 को

कटे-फटे होठ एवं जन्मजात विकृति से ग्रस्त बच्चों को नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए नि:शुल्क जाँच एवं उपचार शिविर 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में जबलपुर के दुबे सर्जिकल हास्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों की जाँच करेंगे। शिविर में कटे-फटे होठ, तालू अथवा अन्य जन्मजात विकृति से ग्रस्त बच्चों का चयन होने पर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। शिविर का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नम्बर 9926004216 विष्णु प्रताप सिंह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now