अभिलेखों में सुधार के 584 प्रकरण किए गए निराकृत

राजस्व महाअभियान में नक्शा तरमीम और अभिलेखों में सुधार के प्रकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत किए जा रहे हैं। जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में सभी एसडीएम अभिलेखों में सुधार के प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक अभिलेखों में सुधार के 584 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। एसडीएम हुजूर ने 332, सिरमौर ने 33, सेमरिया ने 16, रायपुर कर्चुलियान ने 16, मनगवां ने 38, जवा ने 5, गुढ़ ने 86 तथा एसडीएम त्योंथर ने 58 प्रकरणों का निराकरण किया है। अभियान के दौरान अभिलेखों में सुधार के नए प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं।

जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 12688 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अपर कलेक्टर तथा एसडीएम न्यायालयों में 1742 प्रकरण निराकृत किए गए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों में 10946 प्रकरणों का अभियान के दौरान किया गया। इनमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेखों में सुधार के प्रकरण शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि तहसीलदार हुजूर ने 1847, नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ 463, नायब तहसीलदार बनकुइयाँ ने 561, तहसीलदार सिरमौर ने 481 तथा नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर ने 415 प्रकरणों का निराकरण किया। नायब तहसीलदार लालगांव ने 491, तहसीलदार सेमरिया 620, नायब तहसीलदार शाहपुर ने 794, तहसीलदार मनगवां ने 344, नायब तहसीलदार गढ़ ने 258, नायब तहसीलदार सूरा ने 293 तथा नायब तहसीलदार डेल्ही ने 227 प्रकरणों का निराकरण किया। तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने 446, नायब तहसीलदार मनिकवार ने 667, नायब तहसीलदार पहड़िया ने 526, तहसीलदार त्योंथर ने 138, नायब तहसीलदार रायपुर सोनौरी ने 172 तथा नायब तहसीलदार चाक ने 174 प्रकरणों का निराकरण किया। तहसीलदार जवा ने 229, नायब तहसीलदार गढ़ी ने 247, नायब तहसीलदार अतरैला ने 284, नायब तहसीलदार डभौरा ने 276, तहसीलदार गुढ़ ने 498 तथा नायब तहसीलदार दुआरी ने 495 प्रकरणों का निराकरण किया।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now