जिला, विकासखण्ड और ग्राम पंचायतों में होगा आभार सह उपहार कार्यक्रम

शासन के निर्देशों के अनुसार 10 अगस्त को लाड़ली बहना उत्सव तथा आभार सह उपहार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के टाउनहाल में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड तथा सभी ग्राम पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना की 1250 रुपए की राशि तथा रक्षाबंधन पर्व की 250 रुपए की राशि जारी करने के राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण शामिल होंगे। नगरीय निकाय में आयोजित कार्यक्रमों में महापौर, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पार्षदगण शामिल होंगे। ग्राम पंचायतों में आयोजित सरपंच तथा पंचगण शामिल होंगे। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण भागीदारी निभाएंगे। इन कार्यक्रमों में पात्र महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व तथा सावन से जुड़े लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनधिगण तथा गणमान्य नागरिक, लाड़ली बहनों एवं विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से राखी बंधवाएंगे। कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now