रीवा जिले के 72 पूर्व सरपंचों से वसूली के आदेश जारी हुए हैं। यह गबन के करोड़ों रुपये जमा नहीं करने पर जारी किया गया है आदेश। रीवा में पूर्व सरपंचों ने करोड़ों का गबन किया और जिला प्रशासन के नोटिस के बावजूद 2 साल के बाद भी गबन की राशि जमा नहीं करवाई। जिसके बाद अब ऐसे 72 पूर्व सरपंचों के खिलाफ बकाया वसूली की कार्रवाई करने के आदेश जारी किये गए हैं।
खबरों की खबर जिसका हो समाज शासन और प्रशासन पर असर, अभी जुड़ें – क्लिक करें
मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले में तक़रीबन 72 पूर्व सरपंचों के द्वारा करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया गया था। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने वर्ष 2022 में नोटिस जारी करके उनसे गबन राशि जमा करने के आदेश जारी किए थे लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी इस राशि को पूर्व सरपंचों के द्वारा जमा नहीं कराया गया। जिसके चलते बीते दिनों कलेक्टर ने 72 पूर्व सरपंचों से 1 करोड़ 89 लाख की राशि जमा करने के निर्देश जारी करते हुए राजस्व अधिकारियों को कुर्की (आरआरसी) के तहत कार्रवाई करते हुए राशि वसूलने के आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद करोड़ों रूपए की हेराफेरी में दोषी सरपंचों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की माने तो कुछ दागी सरपंच बड़े – बड़े नेताओं की शरण भी लेने के प्रयास में हैं ताकि गबन की राशि जमा न करनी पड़े।
कुर्की की कार्रवाई से होगी 72 पूर्व सरपंचों से वसूली
मिडिया रिपोर्ट्स कि माने तो जिला पंचायत सीईओ संजय सौरभ सोनवाणे ने बताया कि “धारा 40 व 89 के तहत जो भी प्रकरण दर्ज होते हैं, उसके तहत वह सरपंच जो 92 क जारी होने के बावजूद भी अपनी वसूली राशि को जमा नहीं किया करते हैं, जिले में ऐसे 72 पूर्व सरपंच हैं। जिन पर आरआरसी के तहत प्रकरण पूर्व से ही दर्ज हैं। इन पर तकरीबन 1 करोड़ 89 लाख रुपये की वसूली राशि बकाया है। काफी दिनों से इतनी बड़ी राशि बकाया होने के कारण कलेक्टर के द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए की आरसीसी (कुर्की) के तहत कार्यवाही करके 72 पूर्व सरपंचों से करोड़ों की राशि वसूल कर जमा कराई जाए.”