वन स्टॉप सेंटर ने वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया, चाकघाट में भी दिखीं वृद्ध महिलाएं सुविधाओं से वंचित

महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से 10 दिन बाद मिल सकी। इस संबंध मे प्रशासक वन स्टॉप सेंटर (सखी) श्रीमती मनोज शुक्ला ने बताया कि विगत 4 जुलाई को सहायक संचालक महिला बाल विकास आशीष द्विवेदी द्वारा संभागायुक्त कार्यालय के समीप एक अज्ञात वृद्ध महिला के भटकने की सूचना दी गई थी। जिसे रेस्क्यू करने एवं अन्य सुविधा दिलाये जाने के निर्देश भी दिए गए थे। जिसके तुरंत बाद ही वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारी वृद्ध महिला को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हुए। वृद्ध महिला को अग्रसेन चौक से रेस्क्यू कर वन स्टॉप लाया गया, जँहा उस वृद्ध महिला की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच करते हुए उसके परिजनों के बार में जानकारी जुटाई गई। वृद्ध महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सामाजिक न्याय विभाग से भी सम्पर्क किया गया। जिसके परिणामस्वरूप वृद्ध महिला के परिजनों का पता लगाया गया।

Campus पुरुषों की GC-15 स्पोर्ट्स सैंडल check price

वृद्ध महिला ग्राम पंचायत सेमरिया के ग्राम कोल्हारू के विश्वकर्मा परिवार की है। वृद्ध महिला की मानसिक स्थित ठीक न होने के कारण वह अक्सर घर से पलायन कर जाती है। परिजनों से मिल कर महिला ने वन स्टॉप सेंटर का धन्यवाद किया साथ ही महिला के परिजनों ने भी नम आँखों से सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुमन नामदेव, क्षितिज तिवारी, रेखा चतुर्वेदी, शिवानी द्विवेदी, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे एवं मृगेन्द्र श्रीवास्तव तथा वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चाकघाट में भी दिखीं वृद्ध महिलाएं सुविधाओं से वंचित
आपको बता दें इसी तरह नगर परिषद चाकघाट के वार्ड 13 में भो दो वृद्ध महिलाएं देखी गई लेकिन जानकारी देने के बावजूद न तो नगर परिषद् चाकघाट ने ध्यान दिया और न ही अन्य जिम्मेदारों ने। ऐसे में अगर बेसहारा घूम रहीं महिलाएं किसी हादसे का शिकार हो जाती हैं तो जिम्मेदार कौन होगा और किसे सजा दी जाएगी ?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।