पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 8 जुलाई तक – प्रतियोगिता 27 जुलाई को

मध्यप्रदेश पर्यटन संपदाओं से भरा-पूरा प्रदेश है। प्रदेश के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले में 27 जुलाई को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस संबंध में अपर कलेक्टर विकास डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं से छात्रों को अवगत कराना है।

अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम, विद्यालयों का पंजीयन 8 जुलाई तक किया जा सकता है। पंजीयन की सुविधा पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर आनलाइन उपलब्ध है। प्रतियोगिता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now