जिले में अब तक 12.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में पिछले तीन दिनों से मानसून पूर्व की वर्षा हो रही है। जिले की हुजूर तहसील तथा सिरमौर तहसील में इन तीन दिवसों में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा के बाद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह 43 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान बना हुआ था। अब इसमें लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। जिले में 21 जून को 7.3 मिलीमीटर दैनिक वर्षा दर्ज की गई। जिसमें सिरमौर तहसील में 28.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 10 मिलीमीटर, गुढ़ में 4 मिलीमीटर तथा रायपुर कर्चुलियान 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक 12.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील हुजूर में 23.2 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 9.5 मिलीमीटर, गुढ़ 4 मिलीमीटर, सिरमौर 30.2 मिलीमीटर, त्योंथर 3 मिलीमीटर, सेमरिया 10 मिलीमीटर, मनगवां 12 मिलीमीटर तथा जवा तहसील में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष 21 जून तक वर्षा का क्रम शुरू नहीं हुआ था। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

(refurbished) Lenovo ThinkPad 5th Gen Intel Core i5 पतला और हल्का HD लैपटॉप check price
खबरों की खबर जिसका हो समाज शासन और प्रशासन पर असर, अभी जुड़ें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now