त्यौंथर विशेष : जनता दरबार लगा माननीय विधायक ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारी भी रहे मौजूद

विधानसभा त्योंथर 70 में एक बार फिर रेस्ट हाउस में जन सुनवाई के लिए दरबार लगने लगा लेकिन यह दरबार माननीय विधायक द्वारा लगाया गया जबकि पहले अधिकारी सुनवाई करते थे जो एक लम्बे अरसे से बंद कर दिया गया। जिसके बाद आलम यह हुआ कि जो शिकायतकर्ता सक्षम थे वो तो तक़रीबन 90 – 100 किलोमीटर दूर कलेक्टर दफ्तर तक पहुँच शिकायत और समस्याओं के लिए शिकायत पत्र दे आते थे लेकिन जो लोग आर्थिक और शारीरिक रूप से असहाय थे उनके लिए जिला कार्यालय तक पहुंचना बैकुंठ धाम से भी ज्यादा मुश्किल रहता था। हालाँकि लोगों के बीच चर्चा तेजी से है कि अगर इसी तरह माननीय विधायक त्योंथर सिद्धार्थ राज तिवारी दरबार लगा कर जन समस्याओं को सुनते रहे तो जल्द ही छोटी – बड़ी कई समस्याओं का निदान आसानी से हो जायेगा और जो अधिकारी शिकायत पत्रों को दरकिनार कर उन्हें कूड़ेदान में डाल देते थे अब उन शिकायतों पर भी सुनवाई कि उम्मीद है।

Rupa Women Cotton Panty
 check price

एक नज़र जन दरबार में
यह दरबार जन समस्या से रुबरु होने के उद्देश्य से विश्राम गृह त्योंथर में 11 जून मंगलवार को विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज द्वारा लगाया गया था। दरबार में समस्याएं सुनी गई और साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्त समस्याओं के साथ – साथ अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दरबार को लेकर माननीय विधायक का मानना है कि इस तरह की पहल से शासन स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता को तेजी से मिलेगा। इस दौरान विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ गरीबों किसानों और आम जनता को मिले इसकी निगरानी लगातार की जाएगी ताकि पात्र लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटना पड़े। इसके अलावा क्षेत्र में बिल सम्बन्धित कई समस्याएं बिजली विभाग की मिल रही थी। जिसका कार्यपालन यंत्री की मौजूदगी में निराकरण के लिए कहा गया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जनता दरबार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। त्योंथर में कई दशक पहले दरबार लगाया जाता था। जिसे फिर से पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शुरू किया गया था। अब एक बार फिर जनता दरबार लगा समस्याओं को सुनने व उसके निराकरण के लिए अभिनव पहल की गई है। सूत्रों कि मानें तो माननीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज के देख रेख में अब हर मंगलवार को जनता दरबार लगेगी, जिससे आम समस्याओं से आसानी से निपटा जा सके। साथ ही जनता दरबार में संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाब देही भी तय की जाएगी।

KSHS Women’s Cotton Printed Night Suit Set of Top & Shorts
 check price

सोनौरी पंचायत में हुए बड़े भ्र्ष्टाचार पर भी चर्चा
जानकारी के मुताबिक आज लगाए गए जन दरबार में सोनौरी पंचायत में सरपंच – सचिव द्वारा किये गए लम्बे भ्र्ष्टाचार पर भी सुनवाई हुई है। जिसमें माननीय विधायक द्वारा गंभीरता से सुनवाई की गई और शिकायतकर्ताओं को मामले में जल्द निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाई का आश्वाशन दिया है। आपको याद दिला दें सोनौरी पंचायत में हुए गड़बड़ घोटाले की पोल आरटीआई से खुली थी। जो अब परत दर परत खुलती ही जा रही है। सोनौरी पंचायत मामले में जनता भी कार्यवाई का इंतजार कर रही है और उसे माननीय विधायक व जाँच दल पर भरोषा है।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

भ्र्ष्टाचार का गढ़ बनी ये पंचायत देखने के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now