जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 912654 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के अंतिम तीन दिन शेष हैं। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 17 मई तक 19486 किसानों से 912654 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 219 करोड़ 3 लाख 71 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 779360 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 133 करोड़ 87 लाख दो हजार 992 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 24914 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

रीवा के द्वारिका नगर में स्कूटी सवार नकाब पोश युवकों ने मचाया उत्पात आधा दर्जन कारो में की तोड़फोड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now