चोरहटा थाना का मामला, पुलिस की कार्यवाही पर उठने लगे सवाल

एक तरफ पुलिस कप्तान जिले में मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा देने के लिए निरंतर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं तो वहीं कुछ बेलगाम थाना प्रभारी एसपी की सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला जिले के बहुचर्चित चोरहटा थाना में सामने आया है। यहां पर तैनात थाना प्रभारी और पुलिस बल न्यायालय के आदेश को नजरअंदाज कर आरोपी के साथ अपनी यारी निभाने का कारनामा कर रहा है, जिसके कारण पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हासिल जानकारी के मुताबिक संभागीय मुख्यालय के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलगढ निवासी एक आरोपी न्यायालय का आदेश जारी होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा है। वह ऐसा इसलिए कर पा रहा है क्योंकि चोरहटा थाना पुलिस की मेहरबानी उस पर निरंतर बरस रही है। सूत्र बताते हैं कि भोलगढ निवासी लालमणि पाण्डेय पिता स्वर्गीय कौशल प्रसाद पाण्डेय को गिरफ्तार करने का न्यायालय ने आदेश जारी कर रखा है, इसके बाद भी चोरहटा थाना पुलिस हांथ पर हाथ धरे बैठी है। बताया जाता है कि लालमणि पाण्डेय के ऊपर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं। उन्हीं में से एक मामले में न्यायालय से फरार हो जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी कर तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दे रखा है, इसके बाद भी चोरहटा थाना पुलिस आरोपी को संरक्षण प्रदान कर रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है इसलिए चोरहटा थाना पुलिस उसे अभयदान देते हुए न्यायालय के आदेश को नजरअंदाज कर रही है। निस्संदेह ऐसे मामलों में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को तत्काल संज्ञान लेते हुए न्यायालय के आदेश पर अमल कराना चाहिए, जिससे कानून व्यवस्था पर आम जनता का भरोसा कायम रहे।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Luminous सोलर होम सोल्यूशन NXG1100 & 150Ah सोलर ट्युबलर बैटरी और 150W Poly Crys मॉड्यूल

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now