जिले में शहरी क्षेत्र में बनाए गए 143 पिंक पोलिंग बूथ

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 143 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ में मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा का अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 90 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 10, सेमरिया में 6, त्योंथर में 5 मऊगंज में 10, देवतालाब में 6, मनगवां में 6 तथा गुढ़ में 10 मतदान केन्द्र पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now