पीड़ित परिवार को दी गई चार लाख रुपए की सहायता राशि

त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मनिका में गत दिवस बोरवेल दुर्घटना में 6 वर्षीय बालक मयंक की दुखद मृत्यु हो गई। मृत बालक के परिजनों को जिला रेडक्रास समिति की ओर से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सहायता राशि का चेक मृतक के परिजनों को प्रदान कर दिया गया है।

रीवा में बोरबेल में गिरने से हुई बच्चे की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शुक्रवार को मनिका गांव में 6 वर्षीय मासूम मयंक बोरवेल में गिर गया था। जिसे बचाने के लिए 45 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। लेकिन मयंक को बचाया नहीं जा सका। मामले में रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बृजेंद्र मिश्रा पिता हीरामणि मिश्रा के खिलाफ 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी की भारी लापरवाही सामने आई है। जिसने बोरवेल को खुला छोड़ दिया था। जिसमें गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूरे मामले की विवेचना लगातार जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now