ऑपरेशन ज़िंदगी : ऊपर मिट्टी आने से गहराई में खिसका ‘मयंक’, पैरेलल खोदे जा रहे गढ्ढे से निकले पानी ने समस्या बढ़ाई

बोरवेल के पैरेलेल खोदे जा रहे गड्ढे में पानी निकलने से एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। हालाँकि गाँव वाले बाल्टी लेकर पानी बाहर निकालने में मदद कर रहे। बोरवेल के पैरलल 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी निकल आया। बच्चा शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बच्चे की मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की नानी निर्मला का कहना है कि हमें भगवान पर भरोसा है। बच्चा जल्दी बाहर आ जाएगा।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

मामला रीवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now