बड़ी खबर : दुनिया छोड़ने से पहले ही दुअरा के शिक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने कर दिया था देह दान

कुशमेन्द्र सिंह, जवा। त्योंथर तहसील अंतर्गत शिक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अमर सिंह निवासी भगवानपुर दुअरा जो संकुल देउर कटरा में शिक्षक थे उनका आज तड़के 3 बजकर 35 मिनट पर निधन हो गया। जिनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है क्योंकि वो एक आदर्श शिक्षक के साथ – साथ समाजसेवी भी थे। जो गरीबो वंचितों के हर दुख सुख में खड़े रहते थे। जिनकी लोकप्रियता से त्योंथर क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में है। उनके विचार,आदर्श और अच्छाई को आगे भी तक याद किया जायेगा। बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन काल मे ही 21/05/2018 को अपने शरीर को दान दे दिए थे ताकि मरणोंपरांत उनके शरीर का एक – एक अंग दूसरे के काम आ सके। आज जब वो नहीं रहे तो उनके मृत शरीर को उनके इच्छानुसार श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा में लाया गया है। जहाँ अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

धान की खरीदी में अनियमितता बरतने पर कलेक्टर खरीदी केन्द्र प्रभारी को दिया नोटिस

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now