सड़क हादसा : बस के टायर में दबकर बाइक सवार महिला की मौत

कुशमेन्द्र सिंह, रीवा। खबर रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवा सितलहा चौराहे से सामने आई है जहा पर आज सुवह 8 बजे के आसपास तिवारी बस के टायर के नीचे आने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी और बाइक चालक तथा बच्ची घायल हो गयी है जिन्हें तत्काल जवा पुलिस द्वारा मृतक महिला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और बस को जवा पुलिस द्वारा जवा थाने में खड़ा किया गया है। बताया गया है कि उक्त बस रीवा की ओर जा रही थी तभी बगल से निकल रही बाइक सवार के मोटरसाइकिल से फिसलने पर महिला टायर के नीचे आ गयी और दब कर उनकी ऑन दी स्पॉट मौत हो गयी। मृतक महिला और उनकी बच्ची ददरी गांव की रहने वाली है और चालक पनवार थाना अंतर्गत बड़ाछ का रहने वाला है, ऐसी जानकारी मिली है।

बड़ी खबर : मोहनिया टनल में स्टंट करना पड़ा भारी पहुँच गए थाना प्रभारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now