उप मुख्यमंत्री ने फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अपने भ्रमण के दौरान सगरा ग्राम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए क्रिकेट किट प्रदान किये। उप मुख्यमंत्री ने खेल मैदान में बल्लेबाजी भी की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री शुक्ल ने कहा कि इस क्षेत्र में अच्छे खेल मैदान की कमी थी। इस ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर खेल का मैदान बनाया गया जहां नवागांव, सगरा, लौआ आदि आसपास के गांव के बच्चे खेल रहे हैं यह देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। खेलने, पढ़ने व अच्छा खाने से व्यक्ति का समग्र विकास होता है। अत: बच्चों को खेलना व पढ़ना चाहिए जिससे खाली समय में गलत दिशा में न जा सकें। उन्होंने सगरा में स्टेडियम निर्माण के लिये भी ग्रामवासियों व खिलाड़ियों को आश्वस्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

बोर्ड परीक्षा : छात्रा ने विद्यालय के प्राचार्य पर लगाया था गंभीर आरोप, बताया जा रहा बेबुनियाद

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now